आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज सूर्योदय से 11:24 तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 24 फरवरी बुधवार
माघ शुक्ल द्वादशी संध्या 6:06 तक
http://Redmi 9 Power का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
मेष : व्यवसाय लाभदायक निवेश शुभ रहेगा. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. भाग्य अनुकूल है.
वृष : मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है. धन प्राप्ति सुगम होगी.
मिथुन : सरकारी कार्यालयों में अनुकूलता रहेगी. जीवन में आनंद बना रहेगा. विवाद में न पड़ें.
कर्क : सेहत पर ध्यान दें. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है. लाभ होगा.
http://अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की होगी कोविड स्क्रीनिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग
सिंह : सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रसन्नता रहेगी. मार्गदर्शन मिलेगा.
कन्या : आस्था बढ़ेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें.
तुला : आशा निराशा के बीच समय गुजरेगा. बजट बिगड़ेगा. दूसरों से अपेक्षा न करें. धैर्य रखें.
वृश्चिक : जल्दबाजी व अतिउत्साह में कोई कार्य न करें. धनार्जन होगा. प्रसन्नता बनी रहेगी.
http://भोजन की तलाश में शहर पहुंचा हाथी, बाड़ियों की सब्जियों को पहुंचाया नुकसान
धनु : बेवजह तनाव व चिंता न करें. कारोबार में लाभ होगा. मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी.
मकर : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा.
कुंभ : प्रयास सफल रहेंगे. लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा.
मीन : व्यापार लाभदायक रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.
http://NASA ने जारी किया मंगल पर रोवर के उतरने का वीडियो, पहली बार सुनाई दी लाल ग्रह की आवाज











