नई दिल्ली. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में भेजे गए रोवर पर्सिवरेंस ने वहां से अपना पहला ऑडियो और वीडियो संदेश भेजा है. इस संदेश को नासा ने जारी कर दिया है. ऑडियो संदेश में मंगल ग्रह पर चलने वाली तेज हवाओं की आवाज को सुना जा सकता है. इसके साथ ही वीडियो में रोवर पर्सिवरेंस को मंगल की सतह पर उतरते हुए दिखाया गया है. जानकारी दी गई है कि जब रोवर पर्सिवरेंस मंगल ग्रह की सतह की ओर बढ़ रहा था, उस समय उसका एक माइक्रोफोन काम नहीं कर रहा था. लेकिन जब वो वहां लैंड हो गया तो उसके बाद माइक्रोफोन काम करने लगा था. इसी के जरिए यह आवाज रिकॉर्ड हुई है.
http://फिल्म रूही का गाना ‘पनघट’ रिलीज, दिखा जाह्नवी का दिलकश अंदाज
नासा के इंजीनियरों ने 60 सेकंड की आवाज को भी चलाया. पर्सिवरेंस रोवर के कैमरा व माइक्रोफोन सिस्टम के प्रमुख इंजीनियर डेव ग्रूल ने कहा कि आप जो भी इस ऑडियो में 10 सेकंड सुन रहे हैं वो मंगल ग्रह की हवा की असल आवाज है. जो माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हुई है और पृथ्वी पर भेजी गई है. वहीं 3 मिनट और 25 सेकंड के वीडियो में रोवर पर्सिवरेंस के मंगल ग्रह पर उतरने के दौरान पैराशूट खुलने का दिखाया गया है. इस दौरान मंगल की सतह पर पहुंचने के दौरान हीट शील्ड के भी अलग होने का दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है रोवर पर्सिवरेंस मंगल ग्रह के जजेरो क्रेटर पर लैंड हुआ. नासा की जेट प्रोपल्शन लैब के डायरेक्टर माइकल वाटकिंस के अनुसार यह पहली बार है जब मंगल ग्रह पर रोवर के उतरने की घटना को कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है.
http://शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत, 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी
Your front-row seat to my Mars landing is here. Watch how we did it.#CountdownToMars pic.twitter.com/Avv13dSVmQ
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 22, 2021
More sounds of Mars: https://t.co/wRrDvkUxeC
— NASA's Perseverance Mars Rover (@NASAPersevere) February 22, 2021









