नई दिल्ली. दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव सोमवार को मुंबई के एक होटल में मिला है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. उनके पास से गुजराती भाषा में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मुंबई के मरीन ड्राइव एरिया में बने Hotel Sea Green में सांसद मोहन डेलकर का शव मिला. शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है.
http://धांसू फीचर से लैस नई Tata Safari भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है. बता दें कि मोहन डेलकर (58) 1989 से दादरा और नगर हवेली लोक सभा क्षेत्र से सांसद हैं. उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली थी. लेकिन वर्ष 2019 के लोक सभा चुनावों में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे और फिर से जीत गए. डेलकर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ट्रेड यूनियन के नेता के तौर पर की थी.
http://खेसारीलाल का नया होली गाना ‘पिचकारी बाबू’ मचा रहा है धमाल, मिले लाखों व्यूज









