नई दिल्ली. Tata Motors ने अपनी नई Tata Safari एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपए रखी है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 21.45 लाख रुपए तक जाती है. नई Tata Safari तीन कलर ऑप्शन्स डायटोना ग्रेस, रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट में उपलब्ध है. बता दें कि कंपनी ने इसकी प्रीबुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी, जहां ग्राहक कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप्स पर 30,000 रुपए की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं. नई सफारी को कंपनी ने 6 वैरिएंट्स XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ही कनफिगरेशन मॉडल में लॉन्च किया है. यहां ध्यान देना जरूरी है कि सभी वेरिएंट्स 7 सीटर कनफिगरेशन में उपलब्ध हैं.
http://खेसारीलाल का नया होली गाना ‘पिचकारी बाबू’ मचा रहा है धमाल, मिले लाखों व्यूज
लेकिन 6-सीटर कनफिगरेशन केवल XZ+ और XZA+ वेरिएंट्स में ही मिलेगा. इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्पयांट वाला 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है. इसका इंजन 3,750 आरपीएम पर 168 PS की मैक्सिमम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. नई Safari के ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस एसयूवी का इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है. इसके अलावा इसमें ह्यूंडै के सोर्स्ड किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट का भी विकल्प मिलता है. इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें कर्टेन और साइड समेत 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कॉर्निंर्ग स्टैबिलिटी, रोल ओवर मिटिगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, रिअर पार्किंग सेंसर और हिल डेंसेंट कंट्रोल का फीचर मिलेगा.
http://ग्रहों के सेनापति मंगल कर रहे राशि परिवर्तन, बना रहे अंगारक योग










