आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग आज बन रहा है, साथ ही आज रवि योग भी बन रहा है. इन दोनों शुभ योग का फायदा किसे मिलेगा, जानिए..
ॐ सूर्याय नमः 21 फरवरी रविवार
माघ शुक्लपक्ष महानंदा नवमी
मेष : स्टूडेंट को सफलता मिलेगी. आज का काम कल पर न टालें. गरीब बच्चों को कुछ मीठा खिलाएं.
वृष : आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं.
http://ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं दिशा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
मिथुन : प्रमोशन के योग हैं. जोश में आकर जोखिम न लें. ब्राह्मण को जनेऊ दान करें.
कर्क : बिगड़ी हुई बात बन सकती है. रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय का जाप करें.
सिंह : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. सिरदर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या होगी.
कन्या : जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. तुलसी की पूजा शुद्ध घी के दीपक से करें.
तुला : इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है. रक्त विकार संभव है. आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें.
http://इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
वृश्चिक : दूसरे पर भरोसा न करें. कानूनी मामलों से दूर रहें. पंचमुखी हनुमान की पूजा करें.
धनु : विवाद सुलझ सकता है. जोखिम भरे सौदे से बचें. गरीबों को केले का दान करें.
मकर : परिवार में शुभ काम संभव है. पानी में काले तिल मिलाकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं.
कुंभ : बिजनेस में सफलता के योग हैं. गुस्सा न करें. कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं.
मीन : रुका काम आज पूरा हो सकता है. आर्थिक मामलों में सावधान रहें. इष्ट का मंत्र जाप करें.
http://जंगल में शराब बनाते गिरफ्तार, बेचने के लिए घर में छिपाकर रखी 610 लीटर शराब जब्त











