नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 329 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 161 और अजिंक्य रहाणे ने 67 रन की पारी खेली. ऋषभ पंत 77 बॉल पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने 4 और ओली स्टोन ने 3 विकेट लिए. जैक लीच को 2, जबकि जो रूट को 1 विकेट मिला. इसके जवाब में इंग्लैंड टीम 134 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा 42 और ओली पोप ने 22 रन बनाए.
http://असम में राहुल बोले- हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो, CAA कभी लागू नहीं होगा
कप्तान जो रूट समेत 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. टीम इंडिया के रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए. अक्षर पटेल, इशांत शर्मा ने 2-2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया. रविचंद्रन अश्विन ने करियर में 29वीं बार एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट झटके. दूसरा दिन खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट गंवाकर 54 बना लिए है. इस लिहाज से इंग्लैंड पर 249 रन की बढ़त बना ली. फिलहाल, रोहित शर्मा (25) और चेतेश्वर पुजारा (7) नाबाद हैं. ओपनर शुभमन गिल स्पिनर जैक लीच की गेंद पर LBW हो गए हैं. गिल 14 रन बनाकर आउट हुए.
http://पीएम मोदी ने सेना को सौंपे 118 अर्जुन टैंक, जानिए इसकी खासियत











