नई दिल्ली. फिल्म राधेश्याम का टीजर रिलीज कर दिया गया है. मेकर्स की तरफ से वैलेंटाइन डे पर तमाम फैन्स को बड़ा तोहफा दिया गया है. राधेश्याम की पहली झलक भी दिखा दी गई है और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. प्रभास-पूजा हेगड़े की मेगाबजट फिल्म राधेश्याम इस साल 30 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया है. टीजर में प्रभास फुल ऑन रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. वे इटैलियन भाषा में पूजा को प्रपोज करते भी दिख रहे हैं.
http://लगातार 6वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
इतना सब कुछ सिर्फ 53 सैकेंड के एक टीजर में देखने को मिल गया है. टीजर में प्रभास, पूजा को कहते सुनाई दे रहे हैं- रोमियो ने तो प्यार के लिए जान दी थी. मै उस टाइप का आदमी नहीं हूं. जिस अंदाज में प्रभास ये बोल रहे हैं, वो देख फैन्स काफी इंप्रेस रह गए हैं. बता दें कि फिल्म को एक साथ कई भाषा हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं जो इससे पहले भी कई यादगार फिल्में दे चुके हैं. फिल्म में प्रभास-पूजा के अलावा सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं. देखिए टीजर-
http://एएनआर योजना : फेंसिंग पोल इतना जर्जर कि खाली करते वक्त टूट कर बिखर रहा










