আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsEng : पहले दिन भारत का स्कोर 300/6, रोहित का शानदार शतक

Published on: February 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत (33) और अक्षर पटेल (5) नॉटआउट हैं. ओपनर रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 161 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और मोइन अली ने 2-2 विकेट लिए. जबकि, ऑली स्टोन और जो रूट को 1-1 विकेट मिला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. टीम ने मैच के दूसरे ओवर में ही शून्य पर पहला विकेट गंवा दिया. गिल को शून्य पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली स्टोन ने LBW किया.

http://भूपेश कैबिनेट का फैसला : 15 से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, राजीव नगर आवास योजना होगी शुरू

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा 21 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें लीच ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया. भारत ने लगातार दो ओवर में 2 विकेट गंवाए.21वें ओवर में पुजारा और 22वें ओवर में कोहली आउट हुए. कप्तान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके. तीन विकेट गिरने के बाद रोहित और अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी को संभाला. इस दौरान रोहित ने टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी लगाई. वहीं, रहाणे ने भी टेस्ट करियर की 23वीं फिफ्टी लगाई. उन्होंने रोहित के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 162 रन की पार्टनरशिप की. रोहित 161 रन बनाकर आउट हुए. जबकि, रहाणे 67 रन बनाकर आउट हुए. रविचंद्रन अश्विन भी कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर आउट हुए.

http://रोते हुए छोटी बच्ची बोली- मुझे पति के पास जाना है, देखिए मजेदार वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now