नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसमें 164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इन 128 विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं. इस बार की नीलामी में 35 कंगारू खिलाड़ी शामिल होंगे. ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के 20, वेस्टइंडीज के 19, इंग्लैंड के 17, दक्षिण अफ्रीका के 14, श्रीलंका के 9, अफगानिस्तान के 7, बाग्लादेश के 4 और अमेरिका, यूएई व नेपाल से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं.
http://विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर मिलिंद का हुआ स्वागत
दो करोड़ के बेस प्राइस वाले में 10 खिलाड़ी हैं. इनमें हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, स्टीव स्मिथ, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड, शाकिब अल हसन और कोलिन इनग्राम शामिल हैं. डेढ़ करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले में 12, एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले में 11, 75 लाख रुपए के बेस प्राइस वाले में 15 और 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वाले में 65 खिलाड़ी हैं. बता दें कि 8 टीमों को कुल 61 खिलाड़ियों की जरूरत है. आठ टीमों ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है.
http://टाइगर श्रॉफ के गाने पर वेटर ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल











