আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Published on: February 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने आज राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि असल में हम जन्मभूमि के लिए ही हैं और मुझसे ये देखा नहीं जा रहा है कि हम करें तो क्या करें, एक पार्टी में हैं तो सीमित हैं, लेकिन अब मुझे घुटन महसूस हो रही है, हम कुछ कर नहीं पा रहे हैं, उधर अत्याचार हो रहा है, आज मेरी आत्मा कह रही है कि इस्तीफा दे दो और बंगाल की जनता के बीच जाकर रहो.

http://Royal Enfield Himalayan 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

उन्होने कहा कि मैं आज यहां (राज्यसभा) से इस्तीफा दे रहा हूं और देश के लिए, बंगाल के लिए हमेशा काम करता रहा हूं और काम करता रहूंगा. त्रिवेदी ने आगे कहा कि वो अपनी पार्टी के आभारी हैं कि उन्होंने यहां तक भेजा. दिनेश त्रिवेदी की ओर से इस्तीफा देने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वो अगले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगे.

http://गोलीकांड के दोनों सह आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो चाकू जब्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now