आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है, 2 बजे के बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है. मंगलवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश कर चुका है. मकर राशि में पहले से ही सूर्य, शनि, गुरु, बुध और शुक्र ग्रह स्थित है. इन 6 ग्रहों के एक ही राशि में होने से किस राशि पर कैसा असर होगा, जानिए..
http://2021 MG ZS EV भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर देगी 419 किमी की रेंज
ॐ सूर्याय नमः 10 फरवरी बुधवार
माघ कृष्ण चतुर्दशी शिशिर ऋतु
मेष : लाभ होगा. जोखिम न लें. समय सीमा का ध्यान रखें.
वृष : जोखिम टालें. धनार्जन होगा. कार्य के प्रति लगन रहेगी.
http://‘स्वास्थ्य मंत्री हो जाने से सिंहदेव की सोच वैज्ञानिकों से ऊपर नहीं हो सकती’
मिथुन : मेहनत सफल होगी. प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है.
कर्क : हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. विवादों का हल निकलेगा.
सिंह : भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे. बड़ों से भेंट का लाभ मिलेगा.
कन्या : प्रसन्नता रहेगी. संतान की चिंता कम होगी. रुका पैसा मिलेगा.
तुला : प्रेम प्रस्ताव संभव है. खर्चों में कमी करे. लाभ के योग हैं.
http://दो पटवारी निलंबित, नामांतरण एवं दस्तावेज ऑनलाइन करने लेन-देन का मामला
वृश्चिक : कुसंगति से बचें. समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा.
धनु : अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. शुभ समय है.
मकर : आय में वृद्धि होगी. व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय रखें.
कुंभ : जोखिम व जल्दबाजी से बचें. रुके धन की प्राप्ति होगी.
मीन : धैर्य रखें. संघर्षं के बाद रोजगार में सफलता के योग हैं.











