नई दिल्ली. उत्तराखंड में ग्लेशियर टूट जाने के कारण चमोली में बड़ा नुकसान हुआ, जहां पानी के तेज बहाव में काफी कुछ बह गया. प्लांट से लेकर पुल और घर तक को इस हादसे में नुकसान हुआ है. अभी तक कुल 15 शवों को मिल चुके हैं, जबकि 150 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य कर रहे हैं. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है.
http://‘संसदीय सचिव के जन्मदिन समारोह के लिए प्रशासनिक मशीनरी को झोंकना शर्मनाक’
राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपए की सहयोग राशि देगी. रविवार सुबह करीब 9-10 बजे ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा नदी में गिरने के बाद ये हादसा हुआ. इससे बेतहाशा बाढ़ के हालात पैदा हो गए और धौलीगंगा पर बन रहा बांध बह गया. ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और सरकारी कंपनी NTPC के प्रोजेक्ट तबाह हो गए. ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में 32 वर्कर्स लापता हैं. यहां से 5 किलोमीटर दूर NTPC के प्रोजेक्ट पर हादसे के वक्त 176 मजदूर ड्यूटी पर थे. इनमें से 121 लापता हैं.
http://अंकिता ने पीली साड़ी में ‘धक-धक’ गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल









