रायपुर. प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए स्वीकृत नवीन सेटअप के अनुसार 3692 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों की भर्ती सीधी भर्ती, पदोन्नती एवं प्रतिनियुक्ति के माध्यम से की जाएगी. प्रत्येक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 20-20 पद स्वीकृत किए गए हैं. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति ’संचालक मंडल’ की बैठक में यह निर्णय लिया गया. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अमले के लिए स्वीकृत प्राचार्य,
http://10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को अब तीन असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य
उप प्राचार्य और पोस्ट ग्रेज्यूएट टीचर (पीजीटी) के पदों को राज्य स्तर से, ट्रेड ग्रेज्यूएट टीचर (टीजीटी), ग्रंथपाल, संगीत शिक्षक, कला शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, विशेष शिक्षक, छात्र पारामर्शदाता, प्रयोगशाला सहायक, तकनीकी सहायक, लेखापाल, कार्यालय अधीक्षक, शैक्षणिक एवं व्यवसायिक मार्गदर्शक, छात्रावास अधीक्षक, केयरटेकर, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और चिकित्सा परिचायक के पदों की भर्ती जिला स्तर पर समिति द्वारा की जाएगी. संचालक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में स्वीकृत 29 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जाए. इस संबंध में जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया जा चुका है. इन विद्यालयों में सभी वैकल्पिक व्यवस्था हो गई है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्काउड एण्ड गाईड की गतिविधि शुरू की जाएगी.
http://ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, 2021-22 के लिए GDP में 10.5% ग्रोथ का अनुमान
बैठक में बताया गया कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा सीसीडी योजना अंतर्गत प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 10 आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए गए थे. पहले इन आवासीय विद्यालयों में स्वीकृत सीट संख्या 100 थी और यह विद्यालय कक्षा 6वीं से 10वीं तक संचालित हो रहे थे. अब इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक को जोड़ा गया है और इससे सीट संख्या 100 से बढ़कर 200 हो जाएगी. मंत्री डॉ. टेकाम ने इन आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और वहां दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की. बैठक में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बोर्ड परीक्षा को देखते हुए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं को प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा की गई. निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय भवन के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय एजेंसी के अधिकारियों को दिए गए.
VIDEO : जमकर वायरल हो रहा समर सिंह का ये भोजपुरी गाना https://t.co/3wWBpGIvsW
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 5, 2021







