रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम चार असाइनमेंट जमा करने की बाध्यता को शिथिल कर दिया है. अब बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम तीन असाइनमेंट अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे. इसमें चूक करने वाले परीक्षार्थियों को बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2020-21 के लिए अपात्र माने जाएंगे. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शामिल होने की पात्रता के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. जिसके अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी को प्रत्येक विषय में अब कम से कम 3 असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य होगा.
http://सूचना का अधिकार के लिए आवेदन शुल्क के रूप में ई-स्टाम्प होगा स्वीकार
उल्लेखनीय है कि असाइनमेंट जमा करने की संख्या में शिथिलता बोर्ड द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर परीक्षार्थियों के हित को देखते हुए लिया गया है. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पूर्व में मुख्य परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शामिल होने की पात्रता के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रत्येक विषय के 6 असाइनमेंट में से कम से कम 4 असाइनमेंट (70 प्रतिशत) प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा जमा किया जाना अनिवार्य किया गया था. वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मण्डल द्वारा छात्रहित में प्रत्येक विषय के 4 असाइनमेंट की बाध्यता को शिथिल करते हुए 3 असाइनमेंट (50 प्रतिशत) की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई है. इससे यह स्पष्ट है कि जो बोर्ड परीक्षार्थी प्रत्येक विषय में कम से कम 3 असाइनमेंट जमा नहीं करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र नहीं होंगे.
http://VIDEO : जमकर वायरल हो रहा समर सिंह का ये भोजपुरी गाना
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक विषय के विद्यार्थी के सर्वाधिक अंक वाले 3 असाइनमेंट के प्राप्तांकों के आधार पर 30 प्रतिशत अधिभार को आंतरिक मूल्यांकन के लिए मान्य किया जाएगा. मुख्य परीक्षा परीक्षा में सैंद्धातिक अंकों के 70 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा (बाह्य परीक्षा) और सैंद्धातिक अंकों के 30 प्रतिशत अंक असाइनमेंट परीक्षा (आंतरिक परीक्षा) के आधार पर मान्य किए जाएंगे. छात्र को लिखित परीक्षा और असाइनमेंट परीक्षा के अंकों को जोड़कर सैंद्धातिक विषय में उत्तीर्ण की पात्रता होगी.
भारतमाला योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन राजमार्ग होंगे शामिल
‘गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कब छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होंगे?’







