আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsEng : पहले दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड 263/3, रूट का शानदार शतक

Published on: February 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा. खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 263 रन बना लिए हैं. दिन के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डॉमनिक सिबली को LBW किया. वे 87 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान जो रूट 128 रन बनाकर नाबाद हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को ओपनर रोरी बर्न्स और सिबली ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन की पार्टनरशिप की.

http://VIDEO : जमकर वायरल हो रहा समर सिंह का ये भोजपुरी गाना

इंग्लैंड को पहला झटका रोरी बर्न्स के रूप में लगा. वे 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. वहीं, डैनियल लॉरेंस शून्य पर पवेलियन लौटे. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने LBW किया. बाद रूट और सिबली ने तीसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. सिबली ने टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी लगाई. रूट ने करियर का 20वां शतक लगाया. भारत की ओर से बुमराह को 2 और रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला.

http://ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, 2021-22 के लिए GDP में 10.5% ग्रोथ का अनुमान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now