नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा का ऐलान किया है. आरबीआई ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आम बजट के बाद उम्मीद लगाए बैठे मिडिल क्लास को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया. आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, इसका मतलब रेपो रेट अभी भी 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहेगी.
http://भारतमाला योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन राजमार्ग होंगे शामिल
रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 10.5 फीसदी की बढ़त का अनुमान लगाया है. बता दें कि बजट में यह 11 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है. दास ने कहा कि धीरे-धीरे घरों की बिक्री में सुधार हुआ है, साथ ही अब लोगों के खर्च करने की क्षमता एक बार फिर रिकवर हो रही है. हाल ही में जो आम बजट पेश किया गया है, उससे निवेश की स्थिति सुधरने की उम्मीद है. उन्होने बताया कि जनवरी-मार्च के बीच महंगाई दर 5.2 फीसदी तक रह सकती है. उन्होने इस बात पर संतोष जताया कि महंगाई दर छह फीसदी के टॉलरेंस लेवल के नीचे है.
http://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी पहुंची कीमत










