আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी पहुंची कीमत

Published on: February 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. डीजल की कीमत में 30 से 32 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 29 से 30 पैसे तक कीमत बढ़ी है. इसी के साथ दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. कच्चे तेल के दाम में लगातार मजबूती है. तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस ने उत्पादन में बढ़त करने से इंकार कर दिया है. हालांकि भारतीय बॉस्केट में जो कच्चा तेल आता है, वह 20 से 25 दिन पुराना होता है, यानी उस पर बढ़त का इतने दिन बाद असर देखा जाता है.

http://बिलासपुर से दिल्ली अब दूर नहीं, हवाई सेवा की मिली अनुमति

इस बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 86.95 रुपए लीटर और डीजल 77.13 रुपए लीटर, मुंबई में पेट्रोल 93.44 रुपए और डीजल 83.99 रुपये लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 89.39 रुपए और डीजल 82.33 रुपए लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपए और डीजल 80.71 रुपए लीटर तक पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल 86.14 और डीजल 77.54 रुपए लीटर हो गया है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

http://‘गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कब छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर होंगे?’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now