रायगढ़. पुसौर विकासखण्ड के काशीचुआं गांव की रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा जागृति चौहान ने कलेक्टर भीम सिंह को पत्र लिखकर बताया कि मोबाइल नहीं होने से ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत जा रही है. जागृति ने पत्र में लिखा कि वह जीव विज्ञान संकाय से पढ़ाई कर रही है. कोरोना संकट के चलते स्कूलों के बंद हो जाने के बाद संचालित ऑनलाइन कक्षाओं में मोबाइल के अभाव में नहीं जुड़ सकी. जागृति ने लिखा कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बहन की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है. वर्तमान में पारिवारिक समस्या के चलते मैं अपनी मां और बहन के साथ अपने पिता से अलग मामा के यहां रह रही हूं.
http://‘चुनरी-चुनरी’ गाने पर मोनालिसा ने श्रुति शर्मा संग लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
मामा के द्वारा हमारा भरण-पोषण किया जा रहा है. किन्तु कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते मोबाइल लेने में हम असमर्थ है. जागृति ने कलेक्टर से आग्रह किया कि पढ़ाई जारी रखने के लिए उसे मोबाइल प्रदान किया जाए. कलेक्टर श्री सिंह ने पत्र के प्राप्त होते ही तत्काल जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित करते हुए जागृति के घर मोबाइल भिजवाया. कलेक्टर के निर्देश पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर ने जागृति के घर पहुंचकर उसे नया मोबाइल फोन प्रदान किया. मोबाइल प्राप्त होते ही जागृति तथा उसकी बहन का चेहरा खुशी से खिल उठा और उसने कलेक्टर श्री सिंह के इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल के प्रति अपना आभार जताया.
http://Samsung Galaxy M02 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







