नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर कई तरह की बोल्ड और हॉट तस्वीरों के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम रील्स पर नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मोनालिसा अपनी को-स्टार श्रुति शर्मा के साथ मिलकर ‘चुनरी-चुनरी’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. बता दें कि मोना इन दिनों टीवी सीरियल ‘नमक इस्क का’ में ग्रे शेड प्ले कर रही हैं. वीडियो में मोनालिसा क्रीम कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं.
http://Samsung Galaxy M02 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वीडियो में मोनालिसा का डांस और उनका अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. मोनालिसा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है. साथ ही इन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी ‘नजर’ सीरियल में डायन का किरदार भी निभाया है. मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आई थीं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी. देखिए वीडियो-
http://जिला शिक्षा अधिकारी से अभद्रतापूर्वक व्यवहार, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निलंबित










