नई दिल्ली. सैमसंग ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत भारत में 2GB + 32GB वेरिएंट के लिए 6,999 रुपए रखी गई है. लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 6,799 रुपए में खरीदा जा सकता है. इस फोन का एक 3GB + 32GB वेरिएंट भी है. इसकी कीमत 7,499 रखी गई है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री ऐमेजॉन, सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर्स से 9 फरवरी से होगी. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI पर चलता है और इसमें 6.5-इंच HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले दिया गया है.
http://पंजाबी कुड़ी बन उर्वशी रौतेला ने मारी आंख, वीडियो वायरल
इस स्मार्टफोन में 3GB तक रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है. इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
http://6000mAh बैटरी के साथ Poco M3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










