আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भूपेश कैबिनेट का फैसला : सरकार किसानों से 2500 रुपए में ही खरीदेगी धान, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण

Published on: November 1, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सीएम हाउस में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. किसानों से सरकार 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदेगी. धान खरीदी की तैयारी को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है. इस बार 19 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है. पंजीयन की तारीख़ को एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में अब धान खरीदी 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच की जाएगी. कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर और अमरजीत भगत ने कहा कि किसानों से जो भी वादा हमने किया है उसे पूरा करेंगे.

http://BSNL का नया प्लान, अपने ग्राहकों को देगा कॉल करने के बदले पैसे

अगर केंद्र सरकार सहयोग नहीं भी करती है तो भी किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा. कैबिनेट में यह भी निर्णय लिया गया है कि बाहरी राज्यों से आने वाले धान पर विशेष नज़र रखी जाएगी. वहीं कैबिनेट में आरक्षण को लेकर संशोधन भी किया गया है. अब जिला संवर्ग के पदों पर जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा. सरकार की ओर से यह भी कहा कि गया कि 14500 शिक्षकों की भर्ती प्रकिया जारी है उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा. शिक्षाकर्मियों की भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में कनिष्ठ चयन बोर्डों के गठन का प्रस्ताव है. जिन जिलों के लिए इस बोर्ड का गठन किया जा रहा है वहां की रिक्तियां इसी के माध्यम से भरी जाएंगी.

http://पेंशन अप्राप्त, दाने-दाने को मोहताज हुआ दृष्टिहीन शंकर यादव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now