नई दिल्ली. बीएसएनएल ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए नए तरीके का प्लान पेश किया है. भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ऐलान किया है कि कंपनी कॉलिंग के पैसे देगी. बीएसएनएल के इस नए ऑफर के तहत 5 मिनट या इससे ज्यादा कॉल करने पर यूजर के अकाउंट में 6 पैसे जुड़ जाएंगे. बीएसएनएल के Director CFA Vivek Banazl ने एक स्टेटमेंट में कहा है, ‘डिजिटल एक्सपेरिएंस के जमाने में जहां कस्टमर्स अपने वॉयस और डेटा के लिए क्वॉलिटी सर्विस चाहते हैं, हम अपने कस्टमर्स को अपग्रेडेड नेक्स्ट जेनेरेशन नेटवर्क से इंगेज करना चाहते हैं, ताकि उन्हें बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सके.’
http://आम आदमी को झटका, लगातार तीसरे महीने बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम
बीएसएनएल ने कहा है कि ये 6 पैसे का कैशबैक ऑफर देश के सभी बीएएसनएल वायरलाइन, FTTH और ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए है. बीएसएनएल ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब आईयूसी का मामला चल रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इससे कंपनी को नए ग्राहकों के रूप में फायदा मिल सकता है. बीएसएनएल के इस कदम के बाद उपभोक्ताओं को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बीएसएनएल ने जियो और अन्य कंपनियों से आगे निकलते हुए बड़ा दांव चला है, जो सभी टेलीकॉम कंपनियों पर भारी पड़ सकता है.
http://पेंशन अप्राप्त, दाने-दाने को मोहताज हुआ दृष्टिहीन शंकर यादव










