नई दिल्ली. पोको इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन POCO M3 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपए है. इस कीमत में 6GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है. यदि आप आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं या ईएमआई पर फोन खरीदते हैं तो दोनों मॉडल पर आपको 1,000 रुपए की छूट मिलेगी. पोको एम3 कूल ब्लू, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा. फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 9 फरवरी 2021 से होगी. इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 मिलेगा. इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है.
डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है. फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी तक की स्टोरेज है. कैमरे की बात करें तो पोको के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है. वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है जिसका अपर्चर f/2.4 है और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ सेंसर है. इसका अपर्चर f/2.4 है. सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. पोको के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाईप-सी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है. फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
http://एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला










