আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला

Published on: February 1, 2021
---Advertisement---

खरसिया. सब्जी बाज़ार रेलवे फाटक के सामने स्थित काम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर दिनदहाड़े चाकू से कातिलाना हमला हुआ है. चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो युवक ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे. वहीं उन्होंने धूप में खड़े संचालक को बुलाया. संचालक के आते ही आरोपियों ने आनन-फानन में शटर बंद करने की कोशिश की, पर खराब होने की वजह से शटर पूरा बंद नहीं हो पाया.

http://30 हजार रुपए रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, एसपी ने एएसआई को किया निलंबित

ऐसे में एक युवक ने चाकू निकालकर संचालक पर हमला कर दिया. जैसे-तैसे संचालक ने अपनी जान तो बचाई, पर उनकी चेहरे, गर्दन तथा हाथ में गंभीर चोट आई है. हालांकि संचालक हेमंत डनसेना आरोपियों से चाकू छीनने में सफल रहा. वहीं चाकूबाजी करने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए. ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलवाया गया. वहीं खरसिया चौकी में अज्ञात के खिलाफ धारा 307 एवं आईपीसी 34 के तहत मामला दर्ज कर सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है.

http://फाइनेंस कर्मी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, किस्त अदा न कर पाने पर किया था जलील इसलिए की थी हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now