नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 5 फरवरी से चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. आकाश ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना है. तीसरे नंबर पर उन्होने चेतेश्वर पुजारा को रखा है. विराट कोहली चौथे और अजिंक्य रहाणे पांचवें नंबर पर हैं. उन्होने विकेटकीपिंग के लिए ऋद्धिमान साहा पर ऋषभ पंत को तरजीह दी है.
http://सावधान! WhatsApp मैसेज के जरिए फैल रहा खतरनाक मैलवेयर
वहीं ऑलराउंडर के तौर पर चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर का चयन किया है. रविचंद्रन अश्विन के साथ कुलदीप स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. उन्होंने कहा है कि पंत, सुंदर और अश्विन नंबर 8 तक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी में गहराई प्रदान करेंगे. वहीं तेज गेंदबाजों में चोपड़ा ने इशांत शर्मा को जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार बनाया है. दिलचस्प बात है कि उन्होंने डेब्यू सीरीज में 13 विकेट झटकने वाले सिराज को टीम से बाहर रखा है.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ
आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर ने चुना भारत का प्लेइंग XI https://t.co/WYc0vagfG3
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 30, 2021











