আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मन की बात में पीएम मोदी बोले- तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ

Published on: January 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा पर दुख जताया. उन्होने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ. उन्होंने कहा कि हमें आने वाले वक्त को नई आशा और उम्मीदों से भरना है. हमने असाधारण क्षमता का परिचय दिया है और आगे भी हमें ऐसा करना है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई को एक साल पूरा हो गया है. अभी भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहा है. हम दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का वैक्सीनेशन कर रहे हैं. हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम दुनिया में मिसाल बन रहा है.

http://पूर्व मंत्री की बहू और पोती की जूते की लेस से गला घोंटकर हत्या

उन्हेोने कहा कि अभी ब्राजील के राष्ट्रपति ने जिस तरह से भारत को धन्यवाद दिया. संकट में भारत दुनिया की सेवा इसलिए कर पा रहा है, क्योंकि हम दवाओं और वैक्सीन को लेकर आत्मनिर्भर है. जितना हम आत्मनिर्भर होंगे, उतना ही दुनिया की और मानवता की सेवा कर पाएंगे. उन्होने कहा कि मैं सभी देशवासियों और युवाओं का आह्वान करता हूं कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखें. आपका लेखन आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि होगी. यंग राइटर्स के लिए इंडिया-75 के तहत एक पहल हो रही है. इससे सभी राज्यों और भाषाओं के युवा लेखकों को बढ़ावा मिलेगा. देश को नए लेखक मिलेंगे. इससे भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले थॉट लीडर्स का ग्रुप भी बनेगा. पीएम मोदी ने कहा कि हैदराबाद के बोइनपल्ली की एक सब्जी मंडी में बची सब्जियों से बिजली बनाई जाती है. कचरे से कंचन बनाना इसी को कहते हैं. रोज वहां 10 टन कचरा निकलता है.

इससे हर दिन बिजली बनती है और बायो फ्यूल मिलता है. पर्यावरण की रक्षा से कैसे आमदनी के रास्ते खुलते हैं, इसका उदाहरण अरुणाचल के तवांग में देखने को मिला. यहां पौधे की छाल से पेपर बनाया जाता है. इसके लिए पेड़ों को नहीं काटना पड़ता है और न केमिकल का इस्तेमाल होता है. उन्होने कहा कि बुंदेलखंड में इन दिनों कुछ अलग हो रहा है. पिछले दिनों झांसी में एक महीने तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल शुरू हुआ. हर कोई आश्चर्यचकित है कि स्ट्रॉबेरी और बुंदेलखंड. झांसी की बेटी गुरलीन चावला ने इसमें भूमिका निभाई. लॉ की इस छात्रा ने पहले अपने घर और फिर खेत में इसकी फसल उगाकर ये बताया कि झांसी में भी स्ट्रॉबेरी हो सकती है. उन्होने कुछ ही दिन पहले मैंने एक वीडियो देखा. वह वीडियो बंगाल के वेस्ट मिदनापुर के नया पिंगला गांव के चित्रकार शमीनुद्दीन का था.

http://प्रदेश सरकार की बदनीयती, कुनीतियों और नेतृत्वहीनता के चलते लगभग एक लाख किसान धान बेचने से वंचित : भाजपा

वे खुश थे कि रामायण पर बनाई पेंटिंग दो लाख में बिकी है. इससे उनके गांव वालों को भी खुशी मिली है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत से दूर एक देश है चिली. वहां पहुंचने में बहुत समय लगता है, पर भारतीय संस्कृति की खुशबू वहां बहुत पहले से फैली हुई है. चिली की राजधानी में 30 से ज्यादा योग विद्यालय हैं. वहां योग दिवस पर गर्मजोशी भरा माहौल होता है. इम्युनिटी बढ़ाने में योग की ताकत को देखते हुए वो योग को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. वहां की पार्लियामेंट में प्रस्ताव पारित कर 4 नवंबर को योग डे घोषित किया गया है. उन्होने कहा कि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक हमारा देश सड़क सुरक्षा माह मना रहा है. हादसे देश में नहीं, दुनिया में चिंता का विषय है. भारत में रोड सेफ्टी के साथ सरकारी और व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास चल रहे हैं. कोलकाता की अपर्णाजी ने मुझे फास्टैग के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि समय बचता है, टोल प्लाजा पर रुकने और पेमेंट की दिक्कत खत्म हो गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now