नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होगा और पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. इंग्लैंड काफी मजबूत टीम है और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद उनका मनोबल काफी ऊंचा है. इंग्लैंड के विरुद्ध जीत दर्ज करने के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन काफी सावधानी से करना होगा. अब गौतम गंभीर ने अपनी जिस फेवरेट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है उसमें उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को सौंपी है.
http://Tata Tiago Limited Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
विराट कोहली की टीम में वापसी हो चुकी है और इसके बाद मध्यक्रम के लिए उन्होंने चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का चयन किया. विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने अपना भरोसा रिषभ पंत पर जताया है और साहा उनकी टीम में नहीं हैं. उन्होंने टीम में अक्षर पटेल और आर अश्विन के दौर पर टीम में दो स्पिन ऑलराउंडर का चयन किया है जबकि तीसरे स्पिनर के तौर पर टीम में कुलदीप यादव हैं. तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मो. सिराज का चुनाव किया है.
http://बातचीत से ही निकलेगा हल, किसानों से बस एक कॉल दूर : पीएम मोदी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर की फेवरेट प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
Gautam Gambhir Picked his India's XI for the First Tests against England:-
1. Rohit Sharma.
2. Shubman Gill.
3. Che Pujara.
4. Virat Kohli (C).
5. Ajinkya Rahane.
6. Rishabh Pant (WK).
7. Axar Patel.
8. Ravi Ashwin.
9. Kuldeep Yadav.
10. Jasprit Bumrah.
11. Mohammad Siraj.— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) January 27, 2021











