नई दिल्ली. तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है. कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है. देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपए महंगा हुआ है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 1 नवंबर से 76.5 रुपए का इजाफा किया गया है. दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 1 नवंबर यानी आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 681.50 रुपए हो गई है.
http://पेंशन अप्राप्त, दाने-दाने को मोहताज हुआ दृष्टिहीन शंकर यादव
अक्टूबर महीने में यह सिलेंडर 605 रुपए में मिल रहा था. दूसरी तरफ 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 119 रुपए का इजाफा किया गया है. नई कीमत लागू होने के बाद इस सिलेंडर की कीमत 1204 रुपए हो गई है. इससे पहले अक्टूबर में यह सिलेंडर 1085 रुपए में मिल रहा था. इसके अलावा 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर अब 264.50 रुपए में मिलेगा. तीनों तरह के सिलेंडर की बढ़ी हुई नई कीम आज से लागू हो गई हैं. आज से अलग-अलग शहरों में कीमतें बदल गई हैं.
http://इंदिरा बलिदान दिवस व सरदार पटेल जयंती पर पदयात्रियों को सम्मान पत्र









