आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र यानी ‘चाणक्य नीति’ में मनुष्य के जीवन से जुड़े अनेकों पहलुओं के बारे में लिखा है. चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन और सफलता से जुड़ी कई नीतियां बताई हैं. जिन पर लोग आज भी अमल करते हैं. कहते हैं कि चाणक्य की नीतियों को अपनाना मुश्किल होता है लेकिन जिसने भी अपनाया उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सका. सफल और धनवान बनने के लिए हर व्यक्ति को ये बातें पता होनी चाहिए-
चुनौतियों के लिए रहें तैयार
चाणक्य नीति के अनुसार, अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए. इससे आपको पता रहेगा कि आपको किस दिशा में अपनी ऊर्जा लगानी है. इससे समय व्यर्थ नहीं जाता है. सफलता और धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्ति के रास्ते पर आने वाली चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.
अधर्म के रास्ते को न अपनाएं
चाणक्य कहते हैं कि जीवन में पैसे और सफलता पाने के लिए अधर्म का रास्ता नहीं चुनना चाहिए. अधर्म के रास्ते पर व्यक्ति को नुकसान का सामना करना पड़ता है. धन पाने के लिए कभी भी दुश्मन से भी हाथ नहीं मिलाना चाहिए.
http://चाणक्य नीति : इन जगहों पर एक दिन भी न रुकें, हो सकता है बड़ा नुकसान
धन का सही इस्तेमाल
चाणक्य नीति के अनुसार, केवल धन कमाना जरूरी नहीं होता है बल्कि उसका सही इस्तेमाल करना भी अनिवार्य है. अगर पैसों का सही इस्तेमाल नहीं किया गया तो पानी की तरह बह जाता है. इसलिए धन का हमेशा सही इस्तेमाल करना चाहिए.
खर्च पर कंट्रोल
अगर आप अपने खर्च पर कंट्रोल नहीं रखते हैं तो फिर ज्यादा पैसे कमाकर भी आप धनवान नहीं बन सकते हैं. चाणक्य कहते हैं कि जिस तरह से बर्तन में ज्यादा दिनों तक पानी संचय करने से वो खराब हो जाता है ठीक उसी तरह से खर्च पर कंट्रोल न होने से व्यक्ति बर्बाद हो जाता है.
अत्यधिक दान
चाणक्य कहते हैं कि आप जितना कमा रहे हैं उसी हिसाब से बचत करें और लोगों की मदद भी अनुपात में करें.
http://चाणक्य नीति : ऐसे आसानी से करें अपने दुश्मन को परास्त
हनी सिंह-नुसरत भरूचा का गाना Saiyaan Ji रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा तहलका https://t.co/UZ4Aal6o9Q
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 28, 2021
रेणुका पंवार का नया गाना मचा रहा धमाल, वीडियो देख भूल जाएंगे सपना चौधरी का डांस https://t.co/T1wRYwrtxY
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 27, 2021
बाल कटवाते नाई को धमकी देने वाले बच्चे का एक और वीडियो वायरल https://t.co/rUjBIL99HL
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 27, 2021











