আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Akash-NG मिसाइल का सफल परीक्षण, हवा में दुश्मनों को करेगा तबाह

Published on: January 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 25 जनवरी को ओड़िशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से Akash-NG मिसाइल का सफल परीक्षण किया. आकाश-एनजी यानी आकाश न्यू जनरेशन मिसाइल. आकाश-एनजी जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इसे भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया है. DRDO की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आकाश-एनजी एक नई पीढ़ी का सरफेस-टू-एयर मिसाइल है जिसका उपयोग भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई खतरों को रोकने के उद्देश्य से किया जाता है.

http://सीएम भूपेश ने किया ध्वजारोहण, कहा- संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

मिसाइल ने अपने लक्ष्य को ढूंढ निकाला और सटीकता के साथ उसे ध्वस्त कर दिया. मिसाइल का परीक्षण सभी मानकों पर सफल रहा. आकाश मिसाइल का वजन 720 किलोग्राम है और इसकी लंबाई 19 फीट है. यह 60 किलोग्राम के भार वाले हथियारों को ले जाने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 40 से 60 किलोमीटर तक की है. यह मिसाइल 4321 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है. यानी एक सेकेंड में 1.20 किलोमीटर. दुश्मन जब तक इसको रोकने का प्रयास करेगा तब तक यह उसे मार कर नेस्तेनाबूद कर देगी.

http://मतदाता दिवस पर रंगोली, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now