नई दिल्ली. भारत-चीन में तनाव के बीच दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है. सिक्किम के नाकुला में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए झड़प पर भारतीय सेना ने बयान जारी किया है. भारतीय सेना ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि 20 जनवरी को सिक्किम में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हुए थे. दोनों के कमांडर्स ने तय प्रोटोकॉल के मुताबिक विवाद सुलझा लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक नाकूला में भारत और चीन के सैनिक आपस में भिड़ गए, जिसमें चार भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं.
http://शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन और नताशा दलाल, सामने आई तस्वीरें
भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया. भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों के इस कदम से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है. इस तनाव को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच रविवार को 9वें दौर की बातचीत हुई. 15 घंटे तक चली इस वार्ता में सीमा पर तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई. वार्ता के दौरान भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि टकराव वाले क्षेत्रों में डिसइंगेजमेंट और डी-एस्केलेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चीन के ऊपर है.
It's clarified that there was a minor face-off between Indian Army & Chinese PLA troops at Naku La, Sikkim on 20th January. It was resolved by local commanders as per established protocols: Indian Army https://t.co/nFLWUNb2kx
— ANI (@ANI) January 25, 2021









