आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आज मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे आनंद नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. दोपहर चंद्रमा वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 25 जनवरी सोमवार
षौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि
मेष : अपनों का साथ होगा. खर्चों को कम करने की कोशिश करें. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें.
वृषभ : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है. बुजुर्ग की इच्छा को पूरा करें.
http://‘जीवित किसान को मृत बताने और रकबा ग़ायब करने वाली प्रदेश सरकार किसानों से माफ़ी मांगे’
मिथुन : परिवार में शांति बनी रहेगी. धन संबंधित परेशानियां कम होंगी. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है.
कर्क : यात्रा पर जाना पड़ सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. नापसंद व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.
सिंह : फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें. जिद के चलते टकराव हो सकता है.
कन्या : करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. प्रॉपर्टी को किराए पर देना फायदेमंद रहेगा. मदद मिलेगी.
तुला : सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा. धन का इतंजाम करने में कामयाब होंगे. जिम्मेदारी मिलेगी.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च से पहले : भूपेश
वृश्चिक : निवेश फायदेमंद होगा. परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा. प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे.
धनु : सेहत अच्छी रहेगी. पारिवारिक मतभेदों से दूर रहें. प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
मकर : दिन भाग्यशाली रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार का साथ होगा. व्यस्तता रहेगी.
कुंभ : आय में वृद्धि के योग हैं. बुजुर्ग की राय से लेकर कार्य करें. साथियों के साथ सतर्कता पूर्वक रहें.
मीन : आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. असमंजस की स्थिति बन सकती है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.











