আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : संघर्ष और सफलता लेकर आया है शुक्रवार, जानें आपके लिए कैसा होगा दिन

Published on: January 22, 2021
---Advertisement---

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्योदय से संध्या 6:28 तक भरणी नक्षत्र रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 22 जनवरी शुक्रवार
पौष शुक्ल नवमी संध्या 6:29 तक

मेष : डूबी रकम प्राप्त हो सकती है. आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी. मेल-जोल बढ़ेगा. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा.

वृष : कार्यकुशलता का विकास होगा. नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी. जोखिम टालें. प्रमाद न करें.

http://‘प्रदेश कांग्रेस और सरकार में तो अब सूप के साथ-साथ 72 छेदों वाली चलनियाँ भी बोलने लगी हैं’

मिथुन : व्यवसाय ठीक चलेगा. व्यय में वृद्धि हो सकती है. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. सावधान रहें.

कर्क : विवाद चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. कार्य में विलंब, चिंता तथा तनाव होंगे. बुद्धि का प्रयोग करें. धीरे-धीरे सब ठीक होगा.

सिंह : दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी. परिवार में कोई आयोजन हो सकता है. प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी. उत्साह में वृद्धि होगी.

कन्या : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. समय पर कार्य होंगे. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. लाभ के अवसर आएंगे. भरपूर सहयोग मिलेगा.

तुला : राजकीय बाधा हो सकती है. विवाद न करें. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धनार्जन सहज होगा.

http://गलियों में घूमते पुराना स्कूल ढूंढ रहे थे कलेक्टर, पता चला 35 साल पहले इसी गांव में थे शिक्षक

वृश्चिक : लेन-देन में सावधानी रखें. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. यात्रा सफल रहेगी. नए काम प्राप्त होंगे. बेचैनी रहेगी.

धनु : अज्ञात भय सताएगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. काम में मन नहीं लगेगा. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. सावधानी आवश्यक है.

मकर : विवाद को बढ़ावा न दें. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें. परिवार की चिंता रहेगी. जोखिम टालें.

कुंभ : मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा. प्रसन्नता होगी.

मीन : पुराना रोग उभर सकता है. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. घर-परिवार में मतभेद संभव है. धैर्य रखें.

http://IPL 2021 : जानिए किस टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ी किए रिटेन और रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now