আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिला पुलिस बल के आरक्षक हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 से

Published on: January 20, 2021
---Advertisement---

रायपुर. आरक्षक (जी.डी.) संवर्ग के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 जनवरी से आयोजित की जाएगी. ऐसे अभ्यर्थी जो दिनांक 30.09.2018 को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं. आरक्षक (जी.डी.) संवर्ग के 2259 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए कुल 48278 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रोल नंबरवार शेड्यूल जारी किया गया है. शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 28.01.2021 से दिनांक 15.02.2021 तक आयोजित की जाएगी.

http://सहायक प्राध्यापक परीक्षा का परिणाम जारी, 2896 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित

शारीरिक दक्षता परीक्षा 5 केन्द्रों तथा स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा (रायपुर), दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी (बिलासपुर), पांचवीं वाहिनी, छसबल, कंगोली (जिला बस्तर), शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, अंबिकापुर तथा पहली एवं सातवीं वाहिनी, छसबल, भिलाई (जिला दुर्ग) में आयोजित की जाएगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा में 5 प्रतिस्पर्धाएं होंगी- 800 मीटर, 100 मीटर, लंबी कूद, शॉट-पुट (गोला फेंक) एवं ऊंची कूद. इन प्रतिस्पर्धाओं के संबंध में मार्किंग पेटर्न एवं अन्य विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर उपलब्ध है. शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु अभ्यर्थी दिनांक 22.01.2021 के प्रातः 10:30 से अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी जानकारियां प्रेषित की जा रही है.

http://शानो शौकत बरकरार रखने करते थे लूट, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now