আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संसद की कैंटीन में अब नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला खाना

Published on: January 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. संसद की कैंटीन में सब्सिडी को पूरा तरह से खत्म कर दिया गया है. इसी के साथ ही अब संसद की कैंटीन में खाना महंगा हो जाएगा. अब सब्सिडी खत्म होने के बाद लोकसभा सचिवालय ने लगभग आठ करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान लगाया है. अभी तक संसद की कैंटीन में सभी सांसदों और संसद में काम करने वाले कर्मचारियों को खाने पर सब्सिडी मिलती थी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि बजट सत्र से कैंटीन में सब्सिडी को खत्म किया जा रहा है. संसद की कैंटीन में खाना महंगा हो जाएगा. उन्होने कहा कि सांसदों और अन्य लोगों को संसद में कैंटीन के भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी रोक दी गई है.

http://Vivo Y20G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

अभी तक संसद की कैंटीन का संचालन रेलवे के अधीन था. पर अब इस कैंटीन का संचालन भारतीय पर्यटन विकास कॉर्पोरेशन (ITDC) करेगा. ओम बिरला ने कहा कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने से पहले सभी सांसदों से कोविड-19 जांच कराने का अनुरोध किया जाएगा. सांसदों के आवास के निकट भी उनके आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण किए जाने की व्यवस्था की गई है. बता दें कि कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी खत्म करने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सुझाव दिया था. सभी पार्टियों ने इस मसले पर सहमति जताई थी.

http://इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली-पंड्या की वापसी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now