आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी एवं अष्टमी तिथि है. रेवती नक्षत्र सुबह 1.19 तक रहेगा. इसके बाद अश्विनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले रेवती नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. लगभग 1.20 पर चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मीन से मेष में प्रवेश करेगा. मंगल पहले से इस राशि में स्थित है. इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए..
ॐ सूर्याय नमः 20 जनवरी बुधवार
पौष शुक्ल सप्तमी एवं अष्टमी
मेष : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. संचित कोष में वृद्धि होगी.
वृष : अपरिचित पर विश्वास न करें. हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. आय होगी. संतुष्टि नहीं होगी.
http://इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली-पंड्या की वापसी
मिथुन : आशंका-कुशंका रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. लापरवाही न करें. कीमती वस्तुएं संभालें.
कर्क : मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा. निवेश शुभ रहेगा. व्यस्तता रहेगी.
सिंह : अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति होगी. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. भाग्य का साथ मिलेगा.
कन्या : वाणी पर नियंत्रण रखें. फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. चिंता तथा शत्रुभय रहेगा.
तुला : विरोधी सक्रिय रहेंगे. जल्दबाजी में निर्णय न लें. झंझटों से दूर रहें. मनोनुकूल लाभ होगा.
http://वित्तीय अनियमितता के लिए गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सरपंच निलंबित
वृश्चिक : बेवजह तनाव रहेगा. कहासुनी हो सकती है. फालतू बातों पर ध्यान न दें, शत्रु पराजित होंगे.
धनु : प्रयास सफल रहेंगे. निवेश शुभफल देगा. परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
मकर : व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा. व्यर्थ समय न गवाएं. पूजा-पाठ में मन लगेगा. प्रसन्नता रहेगी.
कुंभ : विरोधी सक्रिय रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. जल्दबाजी न करें.
मीन : समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. काम पर ध्यान दें.
http://Realme C12 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत











