आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी एवं सप्तमी तिथि है. सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो दिन भर रहेगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि और बाद में रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 19 जनवरी मंगलवार
पौष शुक्लपक्ष षष्ठी एवं सप्तमी
मेष : आंखों का ध्यान रखें, चोट व रोग से बचाएं. चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
वृष : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. जुए सट्टे से दूर रहें. जीवन सुखमय रहेगा. अनहोनी का भय सताएगा.
http://मुख्यमंत्री जगदलपुर, गृहमंत्री महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण
मिथुन : खर्च सामने आएंगे. चिंता, निराशा हावी रहेंगी. बेकार बातों पर ध्यान न दें. क्रोध न करें.
कर्क : अड़चन दूर होकर अनुकूलता होगी. रुके कामों में गति आएगी. आशंका-कुशंका संभव है.
सिंह : प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. भाग्य साथ है. अपने काम पर ध्यान दें. शत्रुओं का का पराभव होगा.
कन्या : जल्दबाजी न करें. बेचैनी रहेगी. व्यस्तता के चलते थकान होगी. व्यापार में लाभ के योग हैं.
तुला : वाणी पर नियंत्रण रखें. भागदौड़ अधिक रहेगी. दूसरों के उकसावे में न आएं.
http://बस्तर और दंतेवाड़ा में बर्ड फ्लू से दो कौवे और एक कबूतर की मौत
वृश्चिक : क्रोध न करें. कार्यों में विलंब होगा. तनाव रहेगा. मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
धनु : आय में वृद्धि होगी. अज्ञात भय सताएगा. अच्छी बात लोगों को समझ नहीं आएगी. विरोध होगा.
मकर : शत्रुओं का पराभव होगा. आय में वृद्धि होगी. जमानत के कार्य टालें. शुभ समय. विवाद में न पड़ें.
कुंभ : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मुश्किल का हल मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. शत्रुभय रहेगा.
मीन : बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रयास सफल रहेंगे.











