पिथौरा. नेशनल हाईवे 53 में ग्राम कसहीबाहरा के पास एक तेज रफ्तार हुंडई कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फ़ीट नीचे एक खेत मे गिर गई. इस घटना में कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए. एक कहावत जाको राखे साइया मार सके ना कोय यह कहावत एक बार फिर पिथौरा के समीप एक भीषण कार दुर्घटना में चरितार्थ हुई है. जानकारी के अनुसार भिलाई के दो युवक अपनी निजी हुंडई कार क्र cg o7 as 8191 से ओड़िशा के संबलपुर अपने निजी कार्य से जा रहे थे. इस बीच नगर से करीब 8 किलोमीटर दूर रायपुर मार्ग पर स्थित एक सूखानाला के ऊपर कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फ़ीट नीचे खेत मे जा गिरी.
http://‘सत्ता-मद में चूर जनप्रतिनिधियों का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के लिए ख़तरा’
इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई पर कार सवार दोनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्हें चोट अवश्य आई है पर दोनों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है. दोनों युवकों ने अपने नाम अंग्रेज सिंह (25) एवं नेकप्रित सिंह (28) बताया है. अंग्रेज सिंह के पैर में चोट है वहीं नेकप्रीत के पैर एवं पीठ में चोट है. दोनों ही युवक भिलाई खुर्सीपार के रहने वाले हैं. युवक ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं. घायलों को ढाक टोल प्लाजा के एम्बुलेंस से पिथौरा के सरकारी अस्पताल लाया गया था. बहरहाल, पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है.
http://छत्तीसगढ़ में गठित होगा तेलघानी बोर्ड, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
फोरलेन में प्रतिदिन मारे जा रहे
क्षेत्र में फोरलेन के निर्माण के बाद से ही प्रतिदिन अनेक दुर्घटनाएं की खबरें अब आम हो गई हैं. बावजूद ना तो दोपहिया चालक ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे हैं और ना ही पुलिस को ट्रैफिक नियमों के पालन कराने में कोई दिलचस्पी दिखाई देती है. पुलिस जब सड़क पर जांच करती भी है तब मात्र हेलमेट ही देखकर संतुष्ठ हो जाती है. बहरहाल, अब आवश्यकता है कि प्रशासन एक विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करे जिससे राहगिरों एवं खुद वाहन चालक भी दुर्घटना से हताहत होने से बच सके.
श्रद्धा आर्या ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें https://t.co/V5KhPauce4
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 17, 2021







