नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है. अपने मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में अनुभव की गई कठिनाइयों के कारण मैक्सवेल ने यह बड़ा कदम उठाया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर माइकल लॉयड ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की. श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे मैक्सवेल के स्थान पर अब डार्सी शॉर्ट को टीम में चुना गया है. लॉयड ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि, ‘ग्लेन मैक्सवेल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थे. कठिनाइयों का सामना कर रहे थे. नतीजतन, वह खेल से आराम लेकर थोड़ा समय बिताएंगे. इस संबंध में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी बयान जारी हुआ है.
http://नोटबंदी के बाद अब सोने की बारी! बड़ा कदम उठाने जा रही है मोदी सरकार
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के जनरल मैनेजर बेन ओलिवर ने कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों और कर्मचारियों की भलाई सर्वोपरि है. ग्लेन को हमारा पूरा समर्थन है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्लेन की भलाई और खेल में उसकी लगन सुनिश्चित करने के लिए क्रिकेट विक्टोरिया के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर काम करेगा. हम हर किसी से ग्लेन, उनके परिवार और दोस्तों की निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं. वह एक खास खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए अहम हैं. हम गर्मियों तक उन्हें दोबारा टीम में खेलते देखने की उम्मीद करते हैं.
http://राज्य शासन ने पदोन्नति आरक्षण रोस्टर में संशोधन के संबंध में जारी किए निर्देश











