पिथौरा. नगर के समीप पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जम्हर में एक ग्रामीण का शव विद्युत ट्रांसफॉर्मर के पास मिला है. उनकी मौत करंट से हुई या उसने आत्महत्या की है पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम बाबूलाल निर्मलकर (45) बताया जा रहा है. मृतक मूलतः ग्रान बड़े साजापाली का निवासी है जो वर्तमान में अपने बहनोई के घर जम्हर आया हुआ था. ग्रामीणों के अनुसार मृतक के बहनोई तेजराम निर्मलकर का ग्राम के समीप ही खेत था जिसमें ट्यूबवेल के लिए खेत में ही एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगा था.
http://श्रद्धा आर्या ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें
ये स्थान तेजराम के घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में स्थित है. यहीं खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन हेतु लगे एक ट्रांसफार्मर के पास ही बाबूलाल का शव आज सुबह ग्रामीणों ने देखा और तेजराम को इसकी खबर दी. बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था. लिहाजा इस मामले में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि उसकी मौत बिजली खंभे में लगे ट्रांसफार्मर को छूने से हुई होगी. बहरहाल, पिथौरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की बाबूलाल की मौत दुर्घटना है या आत्महत्या.
http://भारत ने पहली पारी में बनाए 336 रन, ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 21/0







