আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने पहली पारी में बनाए 336 रन, ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 21/0

Published on: January 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. डेविड वॉर्नर (20) और मार्कस हैरिस (1) नाबाद हैं. इससे पहले भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 33 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक भारत पर 54 रन की बढ़त ले ली है. भारत के लिए पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए जबकि डेब्यू मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने 62 रनों की पारी खेली.

http://राम को काल्पनिक मानने वालों को हिसाब मांगने का अधिकार नहीं : साय

इसके अलावा शुभमन गिल (7), रोहित शर्मा (44), चेतेश्वर पुजारा (25), अजिंक्य रहाणे (37), मयंक अग्रवाल (38), ऋषभ पंत (23), वॉशिंगटन सुंदर (62), शार्दुल ठाकुर (67), नवदीप सैनी (5) और सिराज ने (13) रन बनाए. टीम इंडिया ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 62 रन से आगे खेलना शुरू किया. एक समय टीम ने 186 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद शार्दूल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय पारी को संभाला और रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली. दोनों ने 7वें विकेट के लिए 217 बॉल पर 123 रन की पार्टनरशिप की. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में जोश हेजलवुड ने 5 विकेट झटके. मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए. नाथन लियोन ने 1 विकेट लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे.

http://संकुल समन्वयक के साथ मारपीट, कलेक्टर ने सहायक शिक्षक को किया निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now