আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहले दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 274/5, लाबुशेन ने लगाया शतक

Published on: January 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे ब्रिस्बेन टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए. कप्तान टिम पेन (38) और कैमरून ग्रीन (28) नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (1), मार्कस हैरिस (5), स्टीव स्मिथ (36),  मैथ्यू वेड (45) और मार्नस लाबुशेन (108) के विकेट गंवाए. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मैच के पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने पहला झटका दिया. ओपनर डेविड वॉर्नर एक रन बनाकर स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए. दूसरा झटका शार्दूल ठाकुर ने अपने पहले और मैच के 9वें ओवर में दिया. उन्होंने ओपनर मार्कस हैरिस (5) को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया.

http://कोबरा बटालियन के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे. बाद स्टीव स्मिथ ने लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला. हालांकि, डेब्यूटेंट वॉशिंगटन ने करियर का पहला विकेट लेते हुए जोड़ी तोड़ दी. उन्होंने स्मिथ को 36 रन पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. बाद नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो ओवर में दो झटके दिए. उन्होंने मैथ्यू वेड (45) को शार्दूल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया. बाद लाबुशेन भी नटराजन की बॉल पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए. उन्होंने 204 बॉल पर 108 रन की पारी खेली. भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज टी नटराजन ने 2 और स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया. इनके अलावा मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर को भी 1-1 विकेट मिला.

http://बालोद जिले में बर्ड-फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी, सावधानी बरतने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now