नई दिल्ली. एक्टर टाइगर श्रॉफ का नया गाना ‘कैसनोवा’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. इस गाने में टाइगर जबरदस्त डांसिग मूव्स के साथ परफेक्ट एब्स को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं .टाइगर श्रॉफ ने अपने नए गाने ‘कैसनोवा’ को अपनी अवाज दी है. इस गाने के बोल अवितेश श्रीवास्तव ने लिखे हैं. ये गाना पुनीत मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट किया गया है. टाइगर का ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. टाइगर ने अपने सांग ‘कैसनोवा’ का वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है.
http://नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, भाजपा नेता को माफी मांगने का जारी किया फरमान
जिसमें उन्होंने लिखा- मैं बेहद ही उत्सुक हूं अपना अगला सिंगल गाना प्रेजेंट करने के लिए, मुझे आशा है आप सभी को ये गाना पसंद आएगा. उनके इस गाने पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रियां भी दे रहे हैं. बता दें कि टाइगर श्रॉफ का ये पहला गाना नहीं जो उन्होंने गाया हो, इससे पहले भी वो ‘अनबिलिवेबल’ गाना गा चुके हैं. जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था. देखिए गाना-
http://Vivo Y12s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स










