नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार को हादसे का शिकार हो गए. सड़क हादसे में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी विजय नाइक की मौत गई. हादसे के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बहरहाल, इलाज के बाद श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह सचेत हैं. लेकिन गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी विजया नाइक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि श्रीपद नाइक की कार में छह लोग सवार थे. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर कन्नड़ के एसपी शिवप्रकाश देवराजू ने बताया कि इस श्रीपद नाइक के निजी सहायक की भी हादसे में मौत हो गई.
http://आज से सस्ता सोना खरीदने का मौका, खुल गई है ये सरकारी स्कीम
यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में हुआ है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद श्रीपद नाइक की पत्नी विजय नाइक बेहोश थीं और उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया. बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. श्रीपद नाइक को फिलहाल गोवा के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री को फोन करके श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जब ये घटना घटी उस समय वे उत्तर कन्नड़ जिले में येलापुर से गोकरन जा रहे थे. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. श्रीपद नाइक आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी और रक्षा राज्य मंत्री मंत्री हैं.
http://विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म









