आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ है, वहीं सुबह 8.30 से मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है. इस दिन सुबह चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में सूर्य और शुक्र पहले से ही स्थित है. इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से सभी राशियों पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 11 जनवरी सोमवार
पौष कृष्ण त्रयोदशी 2:34 तक
मेष : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहरी-भीतरी मतभेद समाप्त होने से प्रसन्नता रहेगी. जोखिम न लें. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है.
वृष : बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा. दूसरों की जवाबदारी न लें. परिवार के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद को बढ़ावा न दें.
http://फ्रंटलाइन 1471 कर्मचारी टीकाकरण के लिए चिन्हांकित, एसडीएम ने किया मॉकड्रिल का निरीक्षण
मिथुन : बड़ों की बात मानें, लाभ होगा. अच्छी खबर मिलेगी. वरिष्ठजन सहयोग करेंगे. जोखिम न लें.
कर्क : अधिक प्रयास करने से लाभ होगा. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
सिंह : मेहनत का फल मिलेगा. बड़ी समस्या का हल मिलेगा. घर के बड़ों की चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
कन्या : दूसरों के काम की जवाबदारी न लें. प्रयास भरपूर करें, लाभ होगा. वरिष्ठजनों से मेल-मुलाकात होगी. जोखिम के कार्य टालें.
तुला : लाभ के अवसर आएंगे. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी करने से बचें.
http://कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होगा : भूपेश
वृश्चिक : सुख के साधनों पर अतिव्यय हो सकता है. कार्यकुशलता में कमी रहेगी. अपरिचितों पर विश्वास न करें.
धनु : भाग्य अनुकूल है. समय का लाभ लें. रोजगार में वृद्धि होगी. रुका हुआ धन मिल सकता है.
मकर : मतभेद समाप्त होंगे. कार्य में प्रगति होगी. अज्ञात भय सताएगा. विरोधी पस्त होंगे. मान-सम्मान मिलेगा.
कुंभ : बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं. आय के नए स्रोत, पारिवारिक सहयोग होगा.
मीन : विवाद को बढ़ावा न दें. उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है. कुसंगति से बचें, कोई समस्या खड़ी हो सकती है. धैर्य रखें.
http://चौथे दिन स्टंप्स तक भारत 98/2, जीत के लिए अभी भी 309 रन की जरूरत











