बालोद. दल्लीराजहरा में पुलिस ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ अक्सर इसी तरह की शिकायतें पुलिस को मिल रहीं थीं. मंगलवार को आखिरकार पुलिस ने उन्हे रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस ने इस मामले में कई जगह छापामार कार्रवाई भी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाइक में शराब ले जाते भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोहन राव को पकड़ा. आरोपी के पास से कुल 9060 लीटर शराब मिली है, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए है. आरोपी के खिलाफ धारा 34 (दो) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.
कोचियों/बिचौलियों की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
धमतरी. खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 15 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है. कलेक्टर रजत बंसल ने सचिव, कृषि उपज मण्डी धमतरी, कुरूद, नगरी को निर्देशित किया है कि वे अपने गांव एवं शहरी मण्डी क्षेत्र के लाईसेंसधारी थोक व्यापारी, फुटकर व्यापारी, कमीशन एजेंट एवं कोचियों/बिचौलियों का चिन्हांकन कर समीपस्थ समिति एवं खाद्य विभाग को सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित् करें. साथ ही कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में खपाने का प्रयास करने पर उनका वाहन एवं धान जब्ती कर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि खरीदी केन्द्रों में अवैध धान की आवक पर कड़ी कार्रवाई की जा सके.
http://VIDEO : तैमूर की बहन इनाया ने क्यूट अंदाज में सुनाया गायत्री मंत्र, जमकर हो रही तारीफ







