आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.28 तक रहेगा. इसके बाद अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले विशाखा नक्षत्र होने से शुभ और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. शनिवार की सुबह चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है. चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 9 जनवरी शनिवार
पौष कृष्ण-पक्ष सफला एकादशी
मेष : प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान, क्रोध पर संयम रखें. लाभ होगा.
वृष : पदोन्नति के योग हैं. अटके काम पूरे होंगे. शत्रु भय रहेगा. संतान की चिंता होगी.
http://स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी
मिथुन : अपनों के साथ संयम से व्यवहार करें. कार्य में बाधा, धन, कीर्ति की हानि संभव है.
कर्क : कार्य का बोझ रहेगा. दुष्टजन अनुकूल रहेंगे. थोड़े प्रयास से कार्यसिद्धि होगी.
सिंह : मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी.
कन्या : भाग्य का साथ है. कार्य स्वयं करें, दूसरों पर भरोसा व जल्दबाजी न करें.
तुला : धनप्राप्ति सहज होगी. आलस्य व जल्दबाजी न करें. कार्यसिद्धि होगी.
http://तीन रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy M02s लॉन्च, जानिए कीमत
वृश्चिक : क्रोध न करें. जोखिम टालें. किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा. आय बढ़ेगी.
धनु : परेशानी बढ़ने का समय है. दूसरों के भरोसे कार्य न करें. कुसंगति से बचें.
मकर : सत्संग लाभ मिलेगा. आय के स्रोत बढ़ेंगे. यात्रा सफल होगी, कार्य पूर्ण होंगे.
कुंभ : वाहन में लापरवाही न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.
मीन : यात्रा लाभदायक रहेगी. सभी ओर से सुख और सहयोग प्राप्त होगा. जोखिम न लें.
http://रितेश पांडे का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल











