আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsAus : दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 96/2, ऑस्ट्रेलिया 242 रन आगे

Published on: January 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 2 विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 338 रन बनाए थे. इस लिहाज से मेजबान टीम को अब भी 242 रन की बढ़त हासिल है. चेतेश्वर पुजारा (9) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरी पारी में भारत के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल पवेलियन लौट गए. गिल ने 101 बॉल पर 50 रन बनाकर करियर के दूसरे टेस्ट में पहली फिफ्टी लगाई.

http://3 जुलाई को होगी JEE एडवांस्ड परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा



इससे पहले विदेशी जमीन पर पहली बार टेस्ट में ओपनिंग कर रहे रोहित 26 रन ही बना सके. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 पर 166 रन से आगे खेलना शुरू किया था. लंच से पहले दो बार बारिश ने खलल डाला, लेकिन ज्यादा देर मैच को रोक नहीं सकी. इसी बीच टीम ने 172 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 131 रन बनाए. पहली पारी में टीम इंडिया के लिए जडेजा ने 4, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट झटके. एक सफलता मोहम्मद सिराज को मिली.

http://अनूठी शादी : दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हन संग लिए सात फेरे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now