আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

3 जुलाई को होगी JEE एडवांस्ड परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Published on: January 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय मंत्री निशंक ने वेबिनार के जरिए आईआईटी में प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता और नियमों के बारे में भी जानकारी दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रिय छात्र और छात्राओं जेईई मेंस की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद लगातार आपकी सूचनाएं आती रहीं कि जेईई एजवांस्ड की परीक्षाएं कब होंगी, कहां होगी और उसमें पीछे के समय के अनुरुप इस समय में भी छूट का कुछ प्रावधान होगा या नहीं. उन्होने कहा कि मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछली बार कोविड के कारण विषम परिस्थिति थी और अभी हम उससे पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं.

http://अनूठी शादी : दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हन संग लिए सात फेरे



ऐसी स्थिति में ये निर्णय लिया गया है कि जेईई के द्वारा आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंकों का जो मानदंड था उसे इस समय के लिए भी हमने हटा दिया है ताकि आपको ये सुविधा मिल सके और प्रतिभाशाली विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें. उन्होने कहा कि ये परीक्षा जैसे कि आपको मालूम है कि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है. 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है. आपके पास अभी बहुत वक्त है, आप अच्छे से इसकी तैयारी कर सकते हैं. इस समय ये परीक्षा आईआईटी खड़गपुर आयोजित करेगा.

http://सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now