नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा सिडनी टेस्ट का पहला दिन आधा बारिश के कारण धुल गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं. स्टीव स्मिथ (31) और मार्नस लाबुशेन (67) नाबाद हैं. पहले दिन शुरुआती 7.1 ओवर के बाद बारिश हो गई थी. इसके कारण साढ़े 3 घंटे का खेल नहीं हो सका. पहले दिन 90 की बजाय 55 ओवर का ही खेल हो सका. मेजबान टीम की पहली पारी में खराब शुरुआत हुई. चौथे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया. डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लिया.
http://रितेश पांडे का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
इसके बाद पुकोव्स्की ने लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला. मैच में डेब्यू टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर विल पुकोव्स्की ने करियर की पहली फिफ्टी लगाई. उन्हें पवेलियन भी डेब्यू टेस्ट खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने ही भेजा. पुकोव्स्की 62 रन बनाकर LBW हुए. आखिर में लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की नाबाद पार्टनरशिप की. बता दें कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन एक दिन पहले ही घोषित कर दी गई. टीम में 2 बदलाव किए गए. मयंक अग्रवाल की जगह टीम में आए उप-कप्तान रोहित टीम शुभमन के साथ ओपनिंग करेंगे. वहीं, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी टेस्ट में डेब्यू किया. उन्हें उमेश यादव की जगह शामिल किया गया.
http://पंचायत सचिवों के आंदोलन को भाजपा जिलाध्यक्ष का समर्थन, बोलीं- सचिवों की मांग जायज











